×

मिर्ज़ापुर में 2 अक्टूबर पर स्वच्छता की अलख जगाने निकले नगरपालिका अध्यक्ष

मिर्ज़ापुर में 2 अक्टूबर पर स्वच्छता की अलख जगाने निकले नगरपालिका अध्यक्ष

मिर्ज़ापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार की अलसुबह भाजपा के तमामं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ओलियरघाट पहुँचे।जहां भाजपा  युवा मोर्चा द्वारा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर वृक्षारोपण और श्रमदान का कार्यक्रम रखा गया था।नपाध्यक्ष ने ओलियर घाट पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का पौधरोपण भी किया।नपाध्यक्ष ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर ही झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।नपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण स्वच्छ भारत अभियान को एक नयी दिशा मिली है।प्रधानमंत्री के पहल के कारण दो अक्टूबर के दिन पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चलाकर कर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है।नपाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिये इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया है।जनता पहले की अपेक्षा में अधिक जागरूक हई है।लोग कूड़ा-कचरा फेकने के लिये डस्टबिन ढूंढते है।इन बीते वर्षो में भारत की जनता में स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व व्यवहार परिवर्तन भी हुआ है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहा देश मे करोड़ों लोगो को शौचालय दिया।वही देश मे लाखो सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराकर महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को भी साकार करने का काम किया है।नपाध्यक्ष ने नगर की जनता से स्वच्छता अभियान शामिल होकर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का निवेदन भी किया।नपाध्यक्ष ने कहा कि यदि नगर की जनता ये ठान ले हम कूड़ा-कचरा रोड पर नही फेकेंगे तो निश्चित ही मिर्जापुर नगर देश के टॉप शहरो में शुमार होगा।इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पूर्वी अकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी अश्वनी गुप्ता, आशुतोष पाठक, उदयादित्य,दिलीप विश्वकर्मा,राहुल सिंह,चन्दू विश्वकर्मा, अजय अग्रहरि,शैलेश वर्मा,हर्ष राठौर,आशुतोष श्रीवास्तव, शुभम सिंह,आदि युवागण उपस्थित रहे।

Share this story