×

चन्दौली में सपा कार्यकर्ताओं का हरिकीर्तन और बाटी चोखा के साथ अनोखा धरना प्रदर्शन

चन्दौली में सपा कार्यकर्ताओं का हरिकीर्तन और बाटी चोखा के साथ अनोखा धरना प्रदर्शन

खबर यूपी के चंदौली जनपद से है, जहां सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ,पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कार्यकर्ताओं संग जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। आपको बता दे लखीमपुर खीरी की घटना और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हिरासत में लिए गए प्रकरण को लेकर सपाइयों ने जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट गेट पर दिन में ही पत्रक सौंपने के लिए आए थे लेकिन कर्मचारियों द्वारा बताया गया

चन्दौली में सपा कार्यकर्ताओं का हरिकीर्तन और बाटी चोखा के साथ अनोखा धरना प्रदर्शन

कि जिलाधिकारी साहब बहुत ही व्यस्त है क्योंकि आगामी चंदौली में सूबे के मुख्यमंत्री जी के आने का संभावित कार्यक्रम है, वही सपाइयों ने भी गेट पर ही धरना पर बैठ गए ,सपाइयों द्वारा कलेक्टर गेट पर ही उपले पर लिट्टी चोखा बनाया गया उपरांत हरी कीर्तन भी सपाइयों ने आधी रात को गाया, वही आधी रात के बाद जिला अधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट गेट पर आकर पत्रक लिया।

Share this story