×

आईटीएम गोरखपुर में रिकॉर्ड प्लेसमेंट: शीर्ष कंपनियों ने चुने 150 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र

आईटीएम गोरखपुर में रिकॉर्ड प्लेसमेंट: शीर्ष कंपनियों ने चुने 150 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र

गोरखपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर ने इस वर्ष प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रतिष्ठित कंपनियों टीसीएस,क्वालिटी ऑस्ट्रिया ब्रिजिंगगैप्स, त्रिवेणी अलमीरा, डिक्सॉन, इन्वेस्टर क्लिनिक, भारती एक्सा, एस-डैड, पारस डेरी, सहित कई अग्रणी संस्थानों ने कैंपस ड्राइव के माध्यम से 150 से अधिक तकनीकी एवं प्रबंधन के छात्र-छात्राओं का चयन किया। तकनीकी, मार्केटिंग, मानव संसाधन, फाइनेंस और सेल्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को अवसर मिलने से संस्थान में उल्लास का माहौल है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने कहा कि आईटीएम गोरखपुर लगातार उद्योग–उन्मुख शिक्षा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का केंद्र रहा है। प्रमुख कंपनियों द्वारा छात्रों का चयन होना संस्थान की गुणवत्ता, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और छात्रों की मेहनत का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आईटीएम भविष्य में भी छात्रों को और बेहतरीन करियर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

Share this story