×

आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, नाबालिक लड़कियों को बेचा जाता था बिहार

आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, नाबालिक लड़कियों को बेचा जाता था बिहार

छत्तीसगढ़। आरकेस्टा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा। लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला नाबालिग लड़कियों को आरकेस्टा में काम दिलाने के नाम पर उन्हें बिहार में बेचकर उनसे देह व्यापार कराया करती थी। बिहार पुलिस कुछ दिनों पहले ही दो नाबालिग लड़कियों को दलाल के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें दुर्ग पुलिस को सौंपा था।

जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि रेस्क्यू की गयी नाबालिग लड़कियों में एक नाबालिग आरोपी महिला की बेटी बताई जा रही है। फिलहाल महिला के खिलाफ छावनी थाना में धारा 372 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही आरोपी महिला ने अपनी बेटी सहित दो नाबालिग लड़कियों को पटना के एक व्यक्ति को बेच दिया था। आरोपी युवक इन दोनों लड़कियों से देहव्यापार कराया करता था। साथ ही शराब के नशे में उनसे बलात्कार भी करता था। नाबालिग लड़कियां जब आरोपी का विरोध करती थी तो वो उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।

एक दिन पीड़ित नाबालिग लड़कियों में एक लड़की आरोपी के चंगुल से छुटकर सीधे नौबतपुर थाना पहुंची और खुद के साथ हुई आपबीती की शिकायत पुलिस को की। शिकायत के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुये बिहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से दोनों लड़कियों को छुड़ाया। साथ ही इसकी जानकारी बिहार बाल कल्याण समिति को दी।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

बिहार बाल कल्याण समिति ने दुर्ग पुलिस से कांटेक्ट कर रेस्क्यू की गई दोनों लड़कियों को सौंप दिया। यहां पर दोनों लड़कियों को सखी सेंटर में रखा गया था। इस दौरान पुलिस पूछताछ में दोनों पीड़ितों ने बताया कि, आरोपित महिला ही उन्हें बिहार के एक व्यक्ति के यहाँ बेच दी थी। व्यक्ति का नाम विपिन बिहारी गिरी बताया जा रहा है।

Share this story