महाराष्ट्र: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. फायरिंग थम गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस को शक है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कमांडर हो सकते हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी दी।
