×

कोरोना से बचाव के लिए नया नियम लागू, एक घंटे रुके तो देना होगा इतना रुपए जुर्माना

नासिक | तरह-तरह के उपायों को आजमाने के लिए मजबूर कर देने वाली कोरोना महामारी के कारण अब एक और उपाय सुर्खियों में है। महाराष्ट्र में नासिक जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए बाजार में प्रवेश पर पांच रुपये का शुल्क लगा दिया है। यह शुल्क एक घंटे तक मान्य होगा। एक घंटे से अधिक समय तक बाजार में रहने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं एकत्र होने देने के मकसद से पांच रुपये का टिकट जारी किया गया है। बिना टिकट के बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने कहा-नासिक में संक्रमण रोकने के लिए हम अलग तरह का कदम उठा रहे हैं, शहर को लॉकडाउन से बचाने के लिए बाजार में प्रवेश से पहले टिकट खरीदना जरूरी किया गया है। बाजार को चारों तरफ से सील करके केवल एक जगह से खोला जाएगा ताकि आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। बाजार के अंदर के लोगों को बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेहड़ी-पटरी लगाने वालों और फल-सब्जी विक्रेताओं को पास जारी किया गया है। 

Share this story