×

मशहूर अभिनेत्री जयंती का निधन

मशहूर अभिनेत्री जयंती का निधन

सोमवार की सुबह सिने प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।

जयंती ने कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम किया था। उन्हें अभिनय की संस्था कहा जाता था। जयंती अपने साथियों, सहकर्मियों और इंडस्ट्री में काम करने वाले जूनियर्स के साथ मिलनसार स्वभाव बनाने के लिए जानी जाती थीं। वह लोगों को हमेशा हसंती भी रहती थीं। पर्दे पर अपने अभिनय के लिए मशहूर जंयती ने कई पुरस्कार भी हासिल किए थे।

उन्होंने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। वह कई अन्य पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने समय में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले शीर्ष सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। और फिर युवा कलाकारों के साथ भी काम किया था। जंयती ने हमेशा अपने अभिनय से स्क्रीन पर जलवा बिखेरा है। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। बहुत से सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से  80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

Share this story