×

डॉक्टर्स डे पर दंपति डॉक्टर्स ने की आत्महत्या

डॉक्टर्स डे पर दंपति डॉक्टर्स ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र। पूरे देश में आज डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डॉक्टरों को संबोधित किया है। इसी के बीच पुणे में एक ऐसी घटना घटी की सब सन्न रह गया। पुणे के एक डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनो दंपति डॉक्टर वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर के रहने वाले थे। दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ था। जिससे परेशान होकर पहले पत्नी, फिर पति ने आत्महत्या कर ली। दोनों की पहचान निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) और अंकिता निखिल शेंडकर (26) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अंकिता और निखिल दोनों आजाद नगर में रह रहे थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। अंकिता की क्लिनिक गली नंबर 2, आजाद नगर में है और निखिल कहीं और प्रैक्टिस कर रहा था। जानकारी के अनुसार बीती रात घर लौटते समय दोनों के बीच फोन पर जमकर कहा-सुनी हो गई।

जब रात करीब आठ बजे निखिल घर पहुंचा तो अंकिता बेडरूम में फंदे से लटकी मिली। अंकिता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पोस्टमार्टम के बाद अंकिता के शव को उसके भाई को सौंप दिया गया। पत्नी की आत्महत्या का सदमा निखिल सह नहीं पाया और निखिल ने भी गुरुवार सुबह करीब सात बजे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story