माँ बेटे का Romantic Video देख भड़की जनता, तेरी आंखों में डूब जाऊं, तेरी बाहों में समा जाऊं’ पर बनाये थे वीडियो वायरल...

Seeing the romantic video of mother and son, the public got angry, I should drown in your eyes, I should enter your arms', the videos were made viral...
 

आजकल के दौर में लोग हाई लाइट होने के लिए न जाने क्या-क्या करते रहते हैं। लाइमलाइट में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। फोटोज और वीडियोज अपलोड करते रहते हैं।

 

 

इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक महिला का एक लड़के के साथ कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में महिला लड़के के साथ रोमांटिक गानों पर एक्ट करती दिखाई दे रही है। कपल की तरह दोनों पोज करते दिखते हैं। 

ट्विटर पर महिला और लड़के के वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- ये दोनों मां-बेटे हैं। यह बहुत अजीब है। यूजर ने एक साथ कई वीडियोज शेयर किए और उस पर आपत्ति जताई है।

वीडियोज में अलग-अलग रोमांटिक गानों पर दोनों डांस करते दिखते हैं। महिला को लड़का गले लगाता और किस करता भी दिखता है।

 


एक इंस्टा अकाउंट पर दोनों के दर्जनों ऐसे वीडियो अपलोड किए गए हैं और लड़के को महिला का सौतेला बेटा बताया गया है। इसकी वजह से वीडियो शेयर कर लोग महिला आयोग से कार्रवाई और यहां तक की महिला की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
एक वीडियो में महिला एक छोटी बच्ची के साथ भी दिखती हैं। वीडियो में उसे बेटी बताया गया है। इस वीडियो पर भी लोगों ने गुस्सा जाहिर किया।

बता दें कि सभी वीडियोज को असल में Rachna नाम के एक प्रोफाइल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में रचना खुद को मां और अपने साथ मौजूद लड़के को बेटा बताती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 30 हजार फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम वीडियोज में रचना अलग-अलग रोमांटिक गानों और रोमांटिक डायलॉग्स पर लड़के के साथ रोमांस करती दिखती हैं। इन वीडियो को शेयर कर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है।

एक यूजर ने महिला आयोग को टैग करते हुए लिखा- इसकी जांच की जानी चाहिए। हो सकता है यह सब बच्चे से जबरदस्ती करवाया जा रहा हो। बच्चे के मेंटल हेल्थ पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वे लोग मुसीबत में हो सकते हैं।