यूपी में नहर किनारे मंगेतर संग बैठी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्ष, भाजपा नेता समेत 8 दरिंदे गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश। जिले में 10 अप्रैल को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने मंगेतर के साथ नहर किनारे बैठी थी, तभी कुछ युवकों का समूह वहां पहुंचा। उन्होंने दोनों को जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट भी की।
पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अखिलेश प्रताप सिंह का नाम सबसे प्रमुख है, जिसके भाजपा के साथ राजनीतिक संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस ने मामला फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि जल्दी न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मच गई है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और मीडिया इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि दोषी चाहे किसी भी हैसियत या रसूख वाला हो, बख्शा नहीं जाएगा। कानून सभी के लिए बराबर है, पुलिस ने कहा। यह घटना एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
रिपोर्ट- प्रशांत कुमार दुबे