वाराणसी में युवक का आरोप! कार में बैठाकर मारपीट, ₹20 हजार नकद छीनने का लगाया आरोप
वाराणसी। वाराणसी के पंचकोसी क्षेत्र निवासी शुभम यादव पुत्र उमाकांत यादव ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर जबरन कार में बैठाकर प्रताड़ित करने तथा ₹20,000 नकद छीन लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5:38 बजे वह पंचकोसी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक सफेद चारपहिया गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें तीन लोग सवार थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने स्वयं को अधिकारी बताते हुए उसे जबरन वाहन में बैठा लिया।
शुभम यादव का आरोप है कि वाहन में ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई तथा उसके पास मौजूद ₹20,000 नकद ले लिए गए। इसके बाद उसे चंद्रा चौराहे के पास छोड़ दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह भयभीत है और उसने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। समाचार प्रकाशित होने तक आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच एवं पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।