वाराणसी में नमो घाट के पास महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मछुवारो ने बचाई जान
Jul 23, 2024, 20:27 IST
वाराणसी। आदमपुर थानान्तर्गत नमो घाट से एक महिला ने पानी में छलांग लगा दी। सूत्रो ने बताया की महिला पति के रोज-रोज की कीच - कीच से परेशान थी। जिससे तंग आकर शैलपुत्री निवासी नजमा नामक 35 वर्षीय महिला ने गंगा में छलांग लगा दी।
वहीं मछली पकड़ रहे है मछुवारे दीपू साहनी ने अपनी जान पर खेल कर महिला को बचाया। फिर आदमपुर पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के मोबाइल से उसके पति को सूचना देकर बुलाया। आदमपुर पुलिस ने पति लाजिम को महिला के साथ इलाज के लिए मंडली अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट - साजन अग्रहरी