काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

 

वाराणसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को अपने काशी प्रवास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

काशी विश्वनाथ धाम परिसर में दोनों अतिथियों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर धाम परिसर में विशेष व्यवस्था रही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के दौरान दोनों ने काशी की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

उपराष्ट्रपति का यह काशी प्रवास धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।