वाराणसी की थप्पड़बाज महिला दरोगा निलंबित! जनसुनवाई में महिला को थप्पड़ मारने पर DCP का बड़ा एक्शन...
वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान एक महिला आगंतुक को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (DCP) वरुणा जोन ने महिला उपनिरीक्षक कुमारी रौशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पहले ये विडियो देखें ....
पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान एक महिला आगंतुक के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए महिला उपनिरीक्षक रौशनी सिंह द्वारा थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी विभागीय जांच शुरू की गई।
फिर ये विडियो देखें ...
जांच और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने महिला उपनिरीक्षक रौशनी सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा अनुशासन बनाए रखने और जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई के दौरान अनुशासन और आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।