वाराणसी में भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

 
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र में भटके हुए युवक को पुलिस ने उसके परिजनों को मिलाया। युवक चन्दन कुमार पुत्र विनय कुमार सिंह ग्राम डियोढी थाना बारुन जनपद औरंगाबाद (बिहार) को उनके पिता विनय सिंह को सुपुर्द किया। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। जो एक फरवरी को अपने छोटे भाई कुन्दन सिंह पुत्र विनय सिंह निवासी नोएडा ( उत्तरप्रदेश) के यहां से भटक कर थाना चौबेपुर में आ गया था। जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। धीरे धीरे जानकारी इकट्ठा कर के उनके पिता को सकुशल सुपुर्द किया। परिजनों ने उत्तरप्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त किया।