वाराणसी में छात्रा की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो पोस्ट, आरोपियों पर केस दर्ज...

 Varanasi के चौबेपुर में नाबालिग छात्रा की फोटो एडिट कर Instagram पर वायरल करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
 

चौबेपुर/वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उसकी तस्वीरें लीं और बाद में उन फोटो को एडिट कर अश्लील रूप देकर इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन काफी परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बृजेश यादव ने अपने साथियों विकाश यादव, अमन यादव और एक अन्य के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने फोटो को मॉर्फ कर इंटरनेट पर वायरल किया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है। परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि साइबर जांच के जरिए वायरल किए गए कंटेंट और आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।