रामनगर से 36 वर्षीय विनय तिवारी लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की

 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी, भीटी निवासी 36 वर्षीय विनय तिवारी उर्फ दाऊ 19 नवंबर को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, इसके बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने आमजन से उन्हें खोजने में सहयोग की अपील की है।

लापता विनय तिवारी के पिता का नाम राजेश तिवारी है। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच बताई गई है। परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय उन्होंने हाफ टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। उनका रंग गोरा बताया गया है।

परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को विनय तिवारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल परिवार अथवा रामनगर थाने को सूचना दें। पुलिस की ओर से जारी सूचना में भी लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।