वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 201 दरोगाओं के तबादले, काशी, वरुणा और गोमती जोन में नई तैनाती 

Varanasi Police Transfer 2026:वाराणसी पुलिस में आधी रात बड़ा फेरबदल! 201 दरोगाओं का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
 

Varanasi Police Transfer 2026: 201 दरोगाओं का तबादला, वरुणा जोन में सबसे अधिक 80 उपनिरीक्षक भेजे गए, काशी जोन को मिले 69 दरोगा,14 गोमती जोन और 38 पुलिस लाइन स्थानांतरित, देखें पूरी लिस्ट... 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिसिंग व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने 201 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।

इस बदलाव के तहत कमिश्नरेट के अलग-अलग जोन और रिजर्व पुलिस लाइन में दरोगाओं की नई तैनाती की गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार, सबसे अधिक 80 उपनिरीक्षकों को वरुणा जोन में भेजा गया है। वहीं काशी जोन में 69 और गोमती जोन में 14 दरोगाओं की तैनाती की गई है। इसके अलावा 38 उपनिरीक्षकों को रिजर्व पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें:     यूपी में तबादला एक्सप्रेस! 16 IAS अफसरों की नई तैनाती, के. विजयेन्द्र पांडियन को मिली काशी मंडल की कमान

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल है।

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुआ फेरबदल

स्थानांतरण आदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश और पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी किया गया है। आदेश संख्या सीएओ/अ०पु०आ० (का०-व्य०/मुख्या०)-32/2026 के तहत 16 नवंबर 2026 को हुई स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उपनिरीक्षकों को उनके नाम के सामने निर्धारित स्थान पर भेजा गया है।

वरुणा जोन में सबसे ज्यादा बदलाव

तबादला सूची में वरुणा जोन को सबसे अधिक 80 उपनिरीक्षक मिले हैं। इनमें काशी जोन के विभिन्न थानों और रिजर्व पुलिस लाइन से स्थानांतरित किए गए दरोगा शामिल हैं। इस बदलाव के बाद वरुणा जोन के थानों में उपनिरीक्षकों की नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारियां तय होंगी।

काशी जोन में 69 दरोगाओं को मिली जिम्मेदारी

काशी जोन में कुल 69 उपनिरीक्षकों को भेजा गया है। इनमें वरुणा और गोमती जोन के विभिन्न थानों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। सूची में महिला उपनिरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत काशी जोन के थानों में भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

गोमती जोन में 14 और पुलिस लाइन में 38 उपनिरीक्षक

गोमती जोन में 14 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। ये दरोगा वरुणा और काशी जोन के अलग-अलग थानों से भेजे गए हैं। वहीं 38 उपनिरीक्षकों को रिजर्व पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इनमें विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात दरोगा शामिल हैं।

शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और इसकी अनुपालन आख्या अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस आयुक्त, अन्य अपर पुलिस आयुक्तों, पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों और संबंधित थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है।

एक साथ 201 उपनिरीक्षकों के तबादले को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित जोन और थानों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की भूमिका अहम होगी।