Varanasi News: वाराणसी 32 वर्ष युवक ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान! परिजनों में मचा कोहराम...

वाराणसी।भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज खोजवा मोहल्ले में रहने वाला चंदन उर्फ चांद 32 वर्षीय बीती रात अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

Varanasi News: Varanasi 32 year old youth hanged himself with his wife's dupatta! There was chaos in the family...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज खोजवा मोहल्ले में रहने वाला चंदन उर्फ चांद 32 वर्षीय बीती रात अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने घर ही लकड़ी का खिलौना बनाने का काम करता था। मृतक की पत्नी सुनीता अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गई थी। उसके बहन की रविवार को बरात आने वाली थी।

मृतक की मां कलावती देवी पिता उमाशंकर ने बताया कि उनकी ननंद के बेटे की शादी समारोह में शनिवार की देर रात शामिल होकर चंदन घर लौटा था। चंदन दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक 4 साल की बेटी गुनगुन है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताया गया।

सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठने पर चंदन को जगाने के लिए उसकी मां कलावती ने भाभी संजू को भेजी।

भाभी संजू जाकर कमरे का दरवाजा पीटी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। बगल के खिड़की से देखने पर पता चला कि वह फंदे से लटक रहा था।