Varanasi News: मनीष सिंह हत्याकांड के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपियों के पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद

 

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड के फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी आशीष और मनीष राजभर को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया है। इन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। 26 अप्रैल को हुई इस हत्या के मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज


ये एनकाउंटर वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव इलाके में हुआ। ये दोनों आरोपी फूलपुर के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व SOG प्रभारी गौरव कुमार सिंह और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने किया। ​बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ा कर किया पीछा फिर आरोपियों को दबोचा।

अवैध असलहे और कारतूस बरामद

 
दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए हैं। ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।​वाराणसी पुलिस इसे अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मान रही है।