Varanasi News: CM योगी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुई सभा, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रखा दो मिनट का मौन
 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता के आकस्मिक निधन पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला एवं महानगर इकाई सहित 12 मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम में रामनाथ जी महाराज, वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला, जिला संयोजक सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह आशु, महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा रुद्र पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, महानगर संगठन महामंत्री नीतिश सिंह (रौनक), महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरी, मीडिया प्रभारी अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, मंत्री मनीष वर्मा, कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह और सागर सेठ सहित 12 मंडल इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।