Varanasi News: हुकुलगंज अंतर्गत बघवानाला मंदिर पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

Varanasi News: हुकुलगंज अंतर्गत बघवानाला मंदिर पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया

वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को 10 लाख की रिकॉर्ड मतों से विजई बनाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा, सारनाथ मंडल के तत्वाधान में वार्ड नंबर 11 हुकुलगंज अंतर्गत बघवानाला मंदिर पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार एडवोकेट, सारनाथ मंडल अध्यक्ष श्री अजीत सिंह, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज सोनकर, हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ,महानगर उपाध्यक्ष भोला सोनकर, सारनाथ मंडल अध्यक्ष बादल सोनकर, महानगर कोषाध्यक्ष मुरारी गौतम, मंडल उपाध्यक्ष संजय सोनकर ,दीपक श्रीवास्तव, आशिक कुरैशी, नितेश मौर्या नेतू सहित सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस एवं महिलाएं उपस्थित रही।