Varanasi News: सिगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध असलहा तस्कर, पिस्टल व कारतूस बरामद
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सिगरा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में थाना सिगरा पुलिस ने गुरुवार को कैंट ओवरब्रिज के पिलर संख्या-37 के पास स्थित रोडवेज क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर गुप्ता (21 वर्ष) पुत्र राजू गुप्ता, निवासी कोटवा सराय मोहना, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, एक जिंदा .32 बोर कारतूस, एक स्कूटी (सीजशुदा) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0322/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी ब्रह्मदेव सिंह तथा आरक्षी मृत्युंजय सिंह की प्रमुख भूमिका रही।