Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर वायरल हुआ फर्जी वीडियो, मंदिर न्यास ने जारी किया स्पष्टीकरण
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सोशल मीडिया पर वायरल महिला और पुलिसकर्मी की हाथापाई वाले वीडियो को फर्जी बताया। प्रशासन ने कहा वीडियो धाम परिसर का नहीं है।
May 21, 2026, 15:23 IST
वाराणसी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath Temple Trust) ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। वायरल वीडियो में एक महिला और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है, जिसे कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काशी विश्वनाथ धाम की घटना बताकर प्रसारित किया जा रहा है।
मंदिर न्यास ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो काशी विश्वनाथ धाम परिसर या मंदिर क्षेत्र से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं है। प्रशासन के अनुसार वीडियो किसी अन्य स्थान का है, जिसे गलत तरीके से मंदिर परिसर से जोड़कर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।