Varanasi News: वाराणसी हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की दर्दनाक मौत

 

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर गांँव के समीप वाराणसी गोरखपुर हाइवे सड़क पार करते समय नंदलाल यादव उम्र 65 वर्ष की शुक्रवार की भोर में चार बजे के आस-पास किसी अज्ञात वाहन के धक्के से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। काफी देर बाद नंदलाल यादव का पता न चलनें पर परिजन खोजना चालू कर दिये, तभी घर के सामने दूर शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे। उगापुर गांँव निवासी नंदलाल यादव उम्र 65 वर्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में एन.सी.सी विभाग से क्लर्क पद से रिटायर्ड रहे।

पावर हाउस के पास हाइवे किनारे उनका घर है। घर के सामने हाइवे सड़क पार उनका खेत व पाही है। पाही पर ही रात में सोते थे। सुबह चार बजे सड़क पार कर घर आते थे। रोज की भांति आज भी सड़क पार करते समय सैदपुर से वाराणसी जा रहे किसी अज्ञात वाहन से धक्का लगने से उनकी मौत हो गयी।घटना के बाद वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। काफी देर बाद घर नही दिखने पर खोजबीन शुरू हुई। तभी घर के सामने पड़ा शव को जाकर देखने पर परिजनों ने दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजन व महिलायें सड़क पर ही रोना शुरू कर दिया।जिससे वाहनों की कतार लग गयी।

सूचना मिलते ही  चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल ने परिजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक को दो लड़के नरसिंह यादव व दिनेश यादव है। नरसिंह यादव आर.पी.एफ का जवान है। दिनेश घर पर खेती बारी करता है। दो लड़की है उनकी शादी हो चुकी है। पत्नी सीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नंदलाल तीन भाइयों में सबसे बड़े बताये गये।