बनारसियों के लिए बड़ी सुविधा! नगर निगम ने जारी किए सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर, अब सीधे करें शिकायत
सफाई, जलकल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और कर संबंधी समस्याओं के लिए सीधे संबंधित अधिकारी से कर सकेंगे संपर्क
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी ने शहरवासियों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और उनके कार्यक्षेत्र की विस्तृत सूची सार्वजनिक कर दी है। अब नागरिक अपनी समस्या से संबंधित अधिकारी तक सीधे पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसके समाधान की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
नगर निगम द्वारा जारी सूची में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, पशु कल्याण विभाग, कर विभाग, परिवहन और स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके जिम्मेदार कार्यों का विवरण शामिल किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है। सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, जलापूर्ति, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, अतिक्रमण, कर वसूली, पार्कों के रखरखाव और आवारा पशुओं से जुड़ी शिकायतें अब सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेंगी।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि अधिकारियों के संपर्क विवरण सार्वजनिक होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता तथा प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्या के अनुसार संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
"जागरूक नागरिक, बेहतर काशी" की सोच के साथ नगर निगम की यह पहल शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नगर निगम के प्रमुख अधिकारी एवं मोबाइल नंबर
1. दुर्गा मिश्र (अपर नगर आयुक्त)
📞 7065126463
कार्य: शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठान, डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं कूड़ा निस्तारण।
2. सीमा पाण्डेय (अपर नगर आयुक्त)
📞 8601872600
कार्य: निर्वाचन, जनगणना, नकल, अभिलेखागार एवं निगम विभागों का पर्यवेक्षण।
3. अमित कुमार (अपर नगर आयुक्त)
📞 9151959120
कार्य: राजस्व, अतिक्रमण, अनुज्ञा एवं नजूल संबंधी कार्य।
4. विनोद कुमार गुप्ता (अपर नगर आयुक्त)
📞 8189092757
कार्य: परिवहन, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, विद्युत शवदाह गृह, शिकायत निस्तारण।
5. कृष्ण चन्द्र (संयुक्त नगर आयुक्त)
📞 8417960695
कार्य: उद्यान विभाग।
6. अनिल कुमार यादव (सहायक नगर आयुक्त)
📞 7800080999
कार्य: राजस्व, अतिक्रमण, विधि, कंप्यूटर सेल, मीडिया एवं अभिलेखागार।
7. डॉ. सुरेंद्र कुमार चौबे (नगर स्वास्थ्य अधिकारी)
📞 8601872603
कार्य: स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, सफाई व्यवस्था।
8. सुरेश चन्द्र (मुख्य अभियंता)
📞 9359233448
कार्य: सड़क, नाली, निर्माण, मरम्मत, तालाब एवं कुओं का जीर्णोद्धार।
9. अनुप सिंह (महाप्रबंधक, जलकल)
📞 8935000951
कार्य: पेयजल आपूर्ति, सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई।
10. विश्वनाथ (सचिव, जलकल)
📞 9151023806
कार्य: पेयजल एवं सीवर संबंधी कार्य।
11. कुमार असीम रंजन (मुख्य कर निर्धारण अधिकारी)
📞 7351450830
कार्य: जीआईएस, एमआईएस, कर एवं कंट्रोल रूम।
12. पियूष नेहरा (सहायक अभियंता, विद्युत)
📞 9151023835
कार्य: स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत व्यवस्था।
13. डॉ. विजय अमृत राज (पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी)
📞 8303701028
कार्य: पशु कल्याण, आवारा पशु पकड़ना, गौशाला एवं कांजी हाउस।
14. विजय कुमार सिंह (उद्यान अधीक्षक)
📞 7905847642
कार्य: पार्कों का रख-रखाव एवं वृक्षारोपण।
15. संदीप माणिक (जोनल स्वच्छता अधिकारी)
📞 9410290974
कार्य: आदमपुर, भेलूपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली, सारनाथ, वरुणापार एवं रामनगर क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था।
16. सुमन राय (अभियंता, स्मार्ट सिटी)
📞 9667498044
कार्य: परिवहन विभाग।
जोनल अधिकारी
17. कृष्ण चन्द्र (संयुक्त नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी, भेलूपुर)
📞 8417960695
कार्य: भवन मानचित्र, नामांतरण, संपत्ति कर वसूली, सफाई एवं अतिक्रमण संबंधी कार्य।
18. जितेन्द्र कुमार आनंद (संयुक्त नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी, काशीवाराणसी)
📞 8601872663
कार्य: अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई, भवन मानचित्र, कर वसूली, सफाई एवं अतिक्रमण नियंत्रण।