वाराणसी: महमूरगंज की डोसा दुकान में हंगामा, दो युवतियों पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,CCTV वीडियो वायरल

वाराणसी की डोसा दुकान में दो युवतियों का हंगामा! Dosa Shop Viral Video | Mahmoorganj | Varanasi News
 

वाराणसी। महमूरगंज स्थित लीलाराम डोसा दुकान में दो युवतियों द्वारा हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। दुकान संचालक की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक, 14 नवंबर की रात करीब आठ बजे स्कूटी से दो युवतियां दुकान पर पहुंचीं। उस समय प्रतिष्ठान में वीडियो बनाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में बढ़ गया।

 

आरोप है कि दोनों युवतियों ने दुकान के अंदर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। उन्होंने दुकान में रखे सामान को भी उठाकर इधर-उधर फेंका और तोड़फोड़ की।

 

दुकान संचालक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर युवतियों ने गाली-गलौज की और कर्मचारियों को धमकी दी। दुकान में मौजूद ग्राहकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। इसके अलावा काउंटर और गल्ले में हाथ डालने का प्रयास करने तथा संचालक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zJvZpBq17jM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zJvZpBq17jM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड होने की बात कही गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उपलब्ध फुटेज को जांच में शामिल किया है। मोबाइल कैमरे से भी घटना रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी सामने आई है।

दुकान संचालक की शिकायत के आधार पर भेलूपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घटना को लेकर दोनों युवतियों पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।