वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सिगरा पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 9 लोगों को पकड़ा

 वाराणसी के मलदहिया स्थित ज्योति गेस्ट हाउस में सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई में दो संचालक, दो ग्राहक और पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मोबाइल, नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की।
 

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सिगरा पुलिस ने मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो संचालकों, दो ग्राहकों और पांच युवतियों को हिरासत में लिया। मौके से मोबाइल फोन, नकदी, नशीले पदार्थ तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने का दावा किया गया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस ने ज्योति गेस्ट हाउस, मलदहिया में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि गेस्ट हाउस का संचालन राहुल प्रजापति द्वारा किराये पर लिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि कथित रूप से दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाया जाता था और सहयोगी सागर सेठ की मदद से देह व्यापार संचालित किया जाता था।

पुलिस का दावा है कि ग्राहकों से 5,000 से 10,000 रुपये तक लेकर युवतियों को रैपिडो समेत अन्य माध्यमों से विभिन्न होटलों और स्थानों पर भेजा जाता था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rJxu06CuMfo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rJxu06CuMfo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

छापेमारी में बरामदगी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 युवतियों को सुरक्षित बरामद किया, 12 मोबाइल फोन, ₹9,000 नकद, नशीले पदार्थ, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस ने मामले में दो संचालकों और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद युवतियों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नोट: पुलिस ने आरोपों के आधार पर कार्रवाई की है। मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।