वाराणसी में भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित
वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु मॉडर्नाइजेशन योजना एवं बिजनेस प्लान में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाना, जर्जर (एबी)केबल बदलना व अन्य कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे है।
पिछले एक माह के अंदर उगापुर उपखंड के अंतर्गत 14 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई तथा 08 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिसमें अनेक गांव जैसे बहादुरपुर,चौबेपुर बाजार, बनकट, बर्थरा कला, शिवदशा, गौरा उपरवार, चंद्रवती, धौरहरा, गरथौली, मुनारी बाजार, इमलिया चुमकुनी व बरथौली आदि गांव लाभान्वित हुए हैं तथा ग्राम कैथी, सोनबरसा, कादीपुर खुर्द, बहादुरपुर, बहरामपुर व मुनारी बाजार में जर्जर (एबी) केवल बदले गए हैं।
जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में प्रचलित मॉडर्नाइजेशन योजना के अंतर्गत अनेक कार्य प्रगति पर हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण होंगे। उपभोक्ताओं के बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं सर्विस में सभी लाइनमैन एवं अन्य कार्मिक दिन-रात तत्परता से लगे हुए है तथा आम जनों के सहयोग से ही नए पोल एवं ट्रांसफार्मर लगाने का स्थान उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो रहे है।