Varanasi Crime: थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कल 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त चन्दन राजभर गिरफ्तार किया गया

 

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त चंदन राजभर पुत्र हिरालाल राजभर निवासी सिधरा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को आज दिनांक-03.042024 को समय करीब 04.10 बजे हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-120/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछ- अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि यह जो मेरे दाहिने हाथ में सफेद रंग का झोला है उसमे नाजायज गांजा है जिसको बेचकर अपना जीवन व्यापन करता हूँ।

आज रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर सूनसान रास्ते से बेचने के लिए जा रहा था कि आप लोगो को खडा देखकर डर गया और गांजा के साथ पकड़े जाने के डर से पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया किन्तु आप लोगों ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

चंदन राजभर पुत्र हिरालाल राजभर नि० सिधरा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

कुल 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0प्रशि० महेश मिश्रा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 विनोद कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।