वाराणसी बेनिया हत्याकांड का खुलासा! अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई हत्या

 

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या कारित करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज देशी पिस्टल तथा दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस व एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/7mzfoFt-_Hs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7mzfoFt-_Hs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="500">

गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल भारतीय उर्फ जानू (20), विकास विश्वकर्मा उर्फ सोनू (24), सुजीत बाल्मिकी (19) तथा कृष्णा बाल्मिकी (18) शामिल हैं, जो वाराणसी के बेनियाबाग व लोहता क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार दिनांक 15.06.2026 की रात बेनियाबाग क्षेत्र में 60 वर्षीय राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई। सर्विलांस सेल व एसओजी की मदद से सुरागरसी-पतारसी करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी में एक 32 बोर देशी पिस्टल, घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे तथा बजाज पल्सर RS 200 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास और ओझा-तंत्र-मंत्र जैसे विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।