वाराणसी बना शालीमार कॉर्प का नया ग्रोथ हब, 244 लग्जरी आवासों वाला प्रोजेक्ट शुरू

 वाराणसी में शालीमार कॉर्प की भव्य एंट्री, 'शालीमार कोर्टयार्ड' प्रोजेक्ट लॉन्च
 
 40 वर्षों की विरासत के साथ शालीमार कॉर्प का पूर्वांचल में विस्तार, वाराणसी में शुरू किया प्रीमियम प्रोजेक्ट

वाराणसी। रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी शालीमार कॉर्प लिमिटेड ने पूर्वांचल में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए वाराणसी में अपने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'शालीमार कोर्टयार्ड' की शुरुआत की है। कंपनी ने वर्ष 2026-27 की विस्तार योजना के तहत वाराणसी को प्रमुख ग्रोथ मार्केट के रूप में चुना है।

कंपनी के अनुसार, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व, तेजी से बढ़ते पर्यटन तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण वाराणसी देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफल परियोजनाओं के बाद अब कंपनी का फोकस पूर्वांचल के उभरते शहरों पर है।

शालीमार कॉर्प लिमिटेड के निदेशक कुणाल सेठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उभरते शहरों में विश्वस्तरीय आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और प्रीमियम हाउसिंग की मांग को देखते हुए 'शालीमार कोर्टयार्ड' के माध्यम से कंपनी लग्जरी लाइफस्टाइल का नया मानक स्थापित करना चाहती है। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहकों के विश्वास पर आधारित कंपनी की 40 वर्षों की विरासत को यह परियोजना आगे बढ़ाएगी।

करीब चार दशकों से रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में सक्रिय शालीमार कॉर्प लिमिटेड अब तक 60 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर चुकी है। कंपनी ने 21 मिलियन वर्गफुट से अधिक प्रीमियम रियल एस्टेट का विकास किया है तथा 8,500 से अधिक ग्राहकों का विश्वास हासिल किया है।

लगभग 3.75 एकड़ क्षेत्र में विकसित 'शालीमार कोर्टयार्ड' को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर ने डिजाइन किया है, जबकि इसका लैंडस्केप डिजाइन थाईलैंड की रेड लैंडस्केप ने तैयार किया है। मेडिटेरेनियन आर्किटेक्चर से प्रेरित यह परियोजना आधुनिक जीवनशैली और आकर्षक डिजाइन का समन्वय प्रस्तुत करती है।

लहरतारा रोड स्थित इस प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में छह टावर और कुल 244 आधुनिक आवास विकसित किए जा रहे हैं। परियोजना वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा सनबीम स्कूल लहरतारा, बीएचयू, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, ताज गैजेज़ और नदेसर पैलेस जैसे प्रमुख स्थानों से इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है।

निवासियों को आधुनिक और प्रीमियम जीवनशैली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परियोजना में डबल हाइट ग्रैंड एंट्रेंस लॉबी, गेस्ट वेटिंग लाउंज, डबल हाइट कैफे, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम, योगा रूम, पिकलबॉल कोर्ट, हाफ बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, बैडमिंटन कोर्ट, जॉगिंग ट्रैक, फैमिली लाउंज, मल्टीपर्पज हॉल, स्नूकर एवं टेबल टेनिस रूम, किड्स पूल सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। कंपनी का दावा है कि यह परियोजना वाराणसी में प्रीमियम आवासीय जीवनशैली का नया मानक स्थापित करेगी।