वाराणसी में सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल: RED FM राइडर्स म्यूज़िक फेस्टिवल - चैप्टर 2 के तहत निकली जागरूकता बाइक राइड

 

वाराणसी। सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार राइडिंग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वाराणसी में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। RED FM राइडर्स म्यूज़िक फेस्टिवल - चैप्टर 2 के तहत आयोजित बाइक राइड ने शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

इस जागरूकता राइड को आरटीओ वाराणसी राघवेंद्र सिंह ने लहरतारा स्थित ट्रायम्फ मोटरसाइकिल शोरूम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राइड में शामिल बाइकर्स ने हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के साथ अनुशासित तरीके से भाग लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया।

राइड का समापन शुभकामना हाइट्स में हुआ, जहां कार्यक्रम का आयोजन सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उदय ऑटो सेल्स के चेयरमैन उदय राज सिंह और शुभकामना हाइट्स के चेयरमैन सुभाष तुलस्यान का विशेष सहयोग रहा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना और जिम्मेदार राइडिंग संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। इस राइड के माध्यम से राइडिंग समुदाय को सुरक्षित सड़कों और अनुशासित यातायात व्यवहार के प्रति एकजुट करने का प्रयास किया गया।

आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम न केवल युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में सुरक्षित और अनुशासित ड्राइविंग की संस्कृति विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।