कैंट रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं, सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपस में विवाद कर रहीं दो महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 59 के समीप आपस में विवाद कर रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुईं।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद एंटी रोमियो प्रभारी सिगरा काजोल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। रोडवेज चौकी क्षेत्र में दोनों महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर विवाद करते हुए पाया गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिलाओं में शालिनी देवी (33) निवासी बेनीपुर कला, चोलापुर, वाराणसी और रजनी देवी (34) निवासी घुड़दौड़, चंदवक केराकत, जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा शिवाकान्त मिश्र, महिला उपनिरीक्षक काजोल सिंह, महिला आरक्षी अंजली सिंह, महिला कांस्टेबल प्रिया गौड़, महिला कांस्टेबल दीपांजली मिश्रा, हेड कांस्टेबल अनन्त कुमार सिंह और कांस्टेबल सन्तोष कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।