योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गुरु गोरक्षनाथ मठ में श्रद्धांजलि सभा, अंबरीश सिंह भोला ने दी पुष्पांजलि

मैदागिन के गुरु गोरक्षनाथ मठ में जुटे गणमान्य लोग, सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर वाराणसी के मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी महानगर के तत्वावधान में आयोजित इस सभा में विभिन्न गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने बाबा गोरखनाथ एवं बाबा श्री काशी विश्वनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।