नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का नौवां आयोजन 1जून से
वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा वाराणसी द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ एवं भारत में सुख समृद्धि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित नौ दिवसीय मानस नवाह्न पारायण यज्ञ एवं राम कथा संगीत में पूज्य संत पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगतगुरु नरहरया नंद द्वाराचार्य बालक देवाचार्य महाराज काशी के मुख से हम समस्त भक्तजन श्री रामकथा का श्रवण करेंगे।
जिसका कि अधिमास के दौरान महत्व बढ़ जाता है। उक्त जानकारी शनिवार को पातालपुरी मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने दी जानकारी,पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु दिनांक 1 जून 2026, दिन सोमवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के प्रांगण से जैतपुरा, नागकुंआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा होते हुए गोपाल बाग कॉलोनी से पुनः कथा स्थल पर जाकर संपन्न होगा। इसमें 101 सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर कलश नारियल लेकर चलेंगी तथा डमरू दल के भक्तगण बच्चे महिलाएं पुरुष राम नाम का संकीर्तन एवं सनातन धर्म की जय, प्रभु श्री राम की जय, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चलेंगे।