25 मई तक वाराणसी स्टेशन नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेस, रूट में भारी बदलाव
वाराणसी। वाराणसी के यात्रियों और आम जनता के लिए दो महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। जौनपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, वहीं महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सर्किट हाउस में जनसुनवाई की जाएगी।
वाराणसी स्टेशन पर 25 मई तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जौनपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, रूट परिवर्तन का विवरण इस प्रकार है:
सूरत-थावे एक्सप्रेस (6, 7, 8, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24 और 25 मई) यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। थावे-सूरत एक्सप्रेस (13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 27 मई) यह ट्रेन शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव: परिवर्तित मार्ग के दौरान यह ट्रेन मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, काशी, वाराणसी और जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।