आशा लाइब्रेरी की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण, आधुनिक नेत्र चिकित्सा प्रणाली को जाना

36 छात्राओं ने अत्याधुनिक तकनीक और नेत्र चिकित्सा पाठ्यक्रम की प्राप्त की जानकारी
 

वाराणसी। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला कैथी ग्राम में बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र की 36 छात्राओं ने वाराणसी के माधोपुर स्थित प्रतिष्ठित R J Shankar Eye Hospital का शैक्षिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों और उपचार प्रणाली की बारीकियों को समझा। साथ ही अस्पताल समूह द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सा के त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर अस्पताल के यूनिट प्रबंधक डॉ. भारत सिंह, ऑप्टोमेट्रिस्ट इंचार्ज वॉट्सन, मानव संसाधन विभाग के सौरभ पाण्डेय एवं आउटरीच एडमिन संदीप सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक तकनीकों तथा प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

छात्राओं के साथ आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रदीप सिंह और सौरभ चन्द्र भी उपस्थित रहे।