सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम, रक्तदान और भंडारे का आयोजन
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल पिंटू की ओर से वाराणसी में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला अस्पताल में फल वितरण और रक्तदान किया गया। सारनाथ स्थित डेयर चिल्ड्रेन होम के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और आशापुर चौराहे पर भंडारे के माध्यम से लोगों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे जिला अस्पताल वाराणसी में फल वितरण और रक्तदान के साथ हुई। इसके बाद शाम पांच बजे सारनाथ स्थित डेयर चिल्ड्रेन होम में बच्चों के साथ केक काटा गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रेजर, कटर, पर्स और चॉकलेट वितरित किए गए। आयोजकों ने बच्चों के साथ समय बिताकर जन्मदिन को सेवा और सहयोग के रूप में मनाया।
इसके बाद शाम छह बजे से रात 10 बजे तक आशापुर चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आमजन को भोजन कराया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जन्मदिन मनाना था।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल पांडेय, वरिष्ठ सपा नेता इंजीनियर आरएन यादव, महानगर उपाध्यक्ष सुभाष पाल, पंचक्रोशी प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा मृत्युंजय पाल सोनू, जिला सचिव सुरेश पाल, संजय पाल, प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा शुभम यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव राजेश पाल, अयाज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।