वाराणसी के क्वींस कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह करेंगे उद्घाटन, जानिए कब हैं पुस्तक मेला?

वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में 22 अप्रैल को जनपद स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी धर्मेंद्र सिंह करेंगे। इस मेले में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

 

वाराणसी। पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में दिनांक 22 अप्रैल को पहली बार जनपद स्तरीय पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता मेला का आयोजन होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य निजी प्रकाशकों की महंगी और अनधिकृत पुस्तकों के प्रचलन पर रोक लगाकर विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर पुस्तकें सुलभ कराकर अभिभावकों को राहत देना है। 

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के निर्देश में यह कार्यक्रम संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री दिनेश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक श्री भोलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्यक्रम कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह, सदस्य, विधानपरिषद उत्तर प्रदेश सम्मिलित होंगे। जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने बच्चों को इस पुस्तक मेले से लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक रूप से राहत मिल सके।