पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की बैठक, संविदाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा, विरोध की रणनीति तैयार

पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की बैठक, संविदाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा, विरोध की रणनीति तैयार
 
यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रदेश व्यापी आंदोलन का आह्वान होगा।

वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें भारतीय मजदूर संघ काशी संभाग के श्री राम कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित किया गया।

भारतीय मजदूर संघ से संबंधित पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ कि बैठक संघ कार्यालय में आहुत हुईं जिसमें कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय मजदूर संघ के काशी संभाग श्री राम कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में सभी संघ के पदाधिकारियों को संबोधित किया  सभी कार्यकर्ताओं को संघ की दिशा,अनुसासन एवम कार्यविधि को बताया तथा सभी के मध्य संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुऐ कहा की भारतीय मजदूर संघ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक क्रमांक का संगठन है।

इस प्रकार देश में कार्यरत सभी कर्मचारियों उत्पन्न समस्याओं का निस्तारण कराने की पहली जिम्मेदारी भी हमारी है। ऐसी स्थिति में हम पीछे नहीं हो सकते अपने सभी कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करके विरोध करते हैं।

साथ ही सरकार एवं उनके प्रतिनिधियों से दो-दो हाथ करने की भी हिम्मत रखते हैं। इसी क्रम में संगठन की अध्यक्ष  विरेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के मौखिक आदेशों पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों उत्पीड़न कि कारवाई अपनाते हुए इन संविदाकर्मियों छंटनी, सत्तांतरण एवं मार्च 2023 के आंदोलन में निर्दोष कर्मचारियों कर रहे हैं,संगठन इसका पूर्ण रूप विरोध करते हैं ,आज इन्हीं संविदाकर्मियों के बल पर 24*24 विधुत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली में किर्तिमान स्थापित कर रहा है कार्यकर्ताओं को बताया कि संगठन को गतिशील बनाए रखने के लिए  सहभागितापूर्ण विभागीय अधिकारियों  सहयोग नहीं मिल रहा है।

आगामी कार्यक्रम 15/10/ 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम  से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन देकर समस्याओं के सम्बंध में ध्यान आकर्षित किया जायेगा, वहीं  शासन,प्रसाशन समस्याओं को संज्ञान में नहीं लेता हैं तो संगठन का सामूहिक रूप से प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे।

कार्यक्रम में  दिनेश कुमार,  कुमार,मनोज कुमार,दीपक प्रजापति,महेंद्र पाल, मो.पप्पू साबिर,अजीत,अमित,महेंद्र पाल, राकेश सिंह, प्रशान्त,राम अवध शर्मा, प्रमोद शर्मा, असलम,हीरालाल,राकेश सिंह,संदीप सिंह, विकल्प पांडे, राहुल सिंह, राजेश यादव आदि विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में लगभग 100 कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन महामंत्री राजेश कुमार सिंह  एवम अध्यक्षता  विरेन्द्र सिंह ने किया।