President In Varanasi: आज वाराणसी आ रही राष्ट्रपति मुर्मु, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद देखेंगी माँ गंगा की आरती, घाट पर रहेगा देव दिवाली जैसा नजारा
President In Varanasi: वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगी। यहां श्रीकाशी विश्वनाथधाम में दर्जन पूजन करेंगी। जिसके बाद गंगा आरती भी देखेंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे।
प्रोटोकाल के मुताबिक राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर उतरेंगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री लखनऊ से चलकर यहां कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर आ जाएंगे व राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति कार से सबसे पहले काल भैरव मंदिर जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रथम कासी आगमन आज हो रहा है। वह करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी। दोपहर बाद करीब 3 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगी, फिर सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर जाएंगी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद श्रीकाशी विश्वनाथधाम पहुंचेंगी। बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के बाद बाद गंगा आरती देखेंगी।
इसके बाद कार से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर देर शाम लगभग सात बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री राष्ट्रपति की विदाई के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरी तरफ राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
महामहिम की स्वागत के लिए तैयार है काशी
पहली बार पुरातन नगरी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में काशी सजकर तैयार हो गई है। चौक-चौराहे जगमगा रहे हैं। दशाश्वमेघ घाट को भी सजाया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रेड कार्पेट बिछा है।
डमरू की निनाद और शंख ध्वनि के साथ ही घंटा-घड़ियाल भी गूंजेंगे। गंगा की आरती बेहद खास होगी। गंगा किनारे देव दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। नव्य, भव्य और दिव्य काशी का अलौकिक नजारा अभिभूत करने वाला होगा।
बता दें कि सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में रविवार देर रात तक अधिकारी जुटे रहे। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा।
करीब 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 80 उपनिरीक्षक, 26 डिप्टी एसपी व 16 एएसपी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। नौसेना के साथ जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल व एनडीआरएफ के जवान दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। अग्निशमन, बम निरोधक दस्ते के साथ डाग स्क्वाड भी रहेगा। सादे कपड़े में भी जवानों की तैनाती की गई है।
राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी
ज्ञानवापी मार्ग से बाबा के गर्भगृह तक डमरू की निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से स्वागत का इंतजाम किया गया है। बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। घाट घंटा-घड़ियाल से गूंजेगा। राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी।
मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे। 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा। घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है। शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।