शहीद भरतभूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
वाराणसी। शहीदगांव बाजार में पंडित भरतभूषण तिवारी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव कुमार त्रिपाठी ‘डबलू’ ने कहा कि भरतभूषण तिवारी अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक थे। उनका जीवन और संघर्ष समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रकरण में न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा तथा आवश्यक होने पर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। साथ ही भविष्य में किसी भी नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनहित याचिका दायर करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत भरतभूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय की मांग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मिंटू तिवारी, भोला तिवारी, राहुल तिवारी, गणेश तिवारी, पवन मिश्रा, राजेश तिवारी, शिवदत्त तिवारी, रानू तिवारी, पीयूष तिवारी, अनुज तिवारी, अनूप तिवारी, विकास पाण्डेय, विष्णुदत्त तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, सुनील तिवारी, शशिकांत तिवारी और पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय की स्थापना के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।