नीट यूजी 2026 में वाराणसी के आर्यन दुबे ने बढ़ाया जिले का मान! हासिल की ऑल इंडिया रैंक 7, बने उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर

NEET UG 2026 में वाराणसी के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्यन दुबे ने AIR 7 हासिल कर उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पांच छात्रों ने टॉप 500 में जगह बनाई।
 
ऑल इंडिया रैंक 7 के साथ आर्यन दुबे बने उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में आकाश वाराणसी का दमदार प्रदर्शन...

वाराणसी। नीट यूजी 2026 के परिणामों में वाराणसी स्थित आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है।

संस्थान के छात्र आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7 प्राप्त कर उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, वाराणसी शाखा के कुल पांच छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 500 के भीतर स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया।

 

आकाश वाराणसी से अंकुर कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 61, कृष्णा यादव ने 131, आदेश अक्षत ने 413 तथा आयुष यादव ने 429वीं रैंक हासिल की। इन सफलताओं ने एक बार फिर यह साबित किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित टेस्ट और अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

 

संस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सेंटर डायरेक्टर विष्णु देव तिवारी एवं आनंद प्रकाश पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर संजय तिवारी, रीजनल सेल्स ग्रोथ हेड अमित अवस्थी, मेडिकल विंग के एकेडमिक हेड इफ्तेखार अहमद अंसारी तथा ब्रांच हेड आफताफ अहमद मौजूद रहे।

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी टॉप-138 सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी आकाश के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों ने स्थान हासिल कर प्रदेश में संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था को प्रमाणित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। संस्थान के चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 17 छात्रों ने टॉप-50 तथा 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया। संस्थान का कहना है कि यह सफलता मजबूत अकादमिक प्रणाली, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का परिणाम है।

अपनी सफलता पर आर्यन दुबे ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे अनुशासित तैयारी, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने कहा कि आर्यन दुबे की उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

संस्थान के अनुसार, पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वहीं, इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।