सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश से गूंजा लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन कार्यालय

वाराणसी। श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय थानेरामपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संस्था की सह निदेशिका बैजन्ती पटेल एवं वित्तीय निदेशक शनि कुमार रंजन ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में परियोजना कोऑर्डिनेटर श्री गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन एवं उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक स्वच्छ, शांतिपूर्ण और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता, आपसी सद्भाव, शांति एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान समाज के लिए भी मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में आकाश कुमार, जैन आशिष कुमार, अमरनाथ, पूजा शर्मा, मनोज कुमार, ईश्वरलाल, रंजीत कुमार, विकास कुमार सहित श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।