काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
वाराणसी। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर नटीनियादाई नवलपुर स्थित अमन लॉन में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डॉ. एपी सिंह, राजेश श्रीवास्तव और रणजीत सिंह ने उपस्थित व्यापारियों के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना और कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में डॉ. एपी सिंह और अजय पटेल को संरक्षक, राजेश श्रीवास्तव को प्रभारी, राजेश वर्मा बबलू को संयोजक तथा पंकज सिंह को सह संयोजक बनाया गया। बृजेश सिंह को अध्यक्ष, आनंद जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुनील खेतान, अभिषेक उपाध्याय, अंकित पांडेय व शिव गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
महिला उपाध्यक्ष के रूप में निशा सिंह और नीरा गोंड को जिम्मेदारी मिली। ओमवीर सिंह को संगठन महामंत्री तथा करन यादव को प्रशासन महामंत्री बनाया गया। अमित वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी और अभिषेक यादव को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा रणजीत सिंह और पवन सिंह को विधिक सलाहकार, नीरा गोंड को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा सुनील श्रीवास्तव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों समेत अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।