'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन ने किया वृहद वृक्षारोपण

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत रविवार को हिंदू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत चेतगंज स्थित सेनपुरा मैदान से हुई, जहां चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव कुमार शुक्ला तथा हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरी और गौतम मोदनवाल (गोलू) के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इसके बाद मैदागिन चौराहे पर रुद्र प्रताप पाण्डेय एवं मंडल संयोजक गणेश वर्मा के नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाया गया।

अभियान के अंतिम चरण में कोतवाली थाना परिसर में थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संजय अग्रहरी, घनश्याम यादव, जतिन सिंह, दीपक अग्रहरी, दिनेश शर्मा एवं टिंकू अग्रहरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी प्रत्येक नागरिक को निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।