वाराणसी में Hero Super Splendor XTEC 2.0 की शानदार लॉन्चिंग, विशाल हीरो एजेंसी में हुआ भव्य उद्घाटन
वाराणसी। लहरतारा स्थित विशाल हीरो एजेंसी में शनिवार को Hero Super Splendor XTEC 2.0 बाइक का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर और नई बाइक का अनावरण कर किया गया। लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहकों, गणमान्य अतिथियों एवं विशाल हीरो परिवार के सदस्यों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अरुण सिंह, शिवदासपुर के पार्षद रविंद्र सोनकर 'बबलू', डॉ. ए.के. गिरी, लहरतारा चौकी इंचार्ज तथा छेदी टेक्नीशियन सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। विशाल हीरो परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विशाल हीरो परिवार की ओर से जीएम एम.एस. कन्नन, सेल्स मैनेजर अमित श्रीवास्तव, कोमल गोस्वामी, अर्पित मल्होत्रा, मनोज दुबे, मुकेश गुप्ता, चंद्रेश तिवारी, आदित्य वर्मा, अरुण पाल, वेद प्रकाश श्रीवात्सव, अरुण तिवारी, शुभम, विवेक शर्मा, अभिप्रिया एवं दिव्या सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
आधुनिक फीचर्स और दमदार माइलेज से लैस नई बाइक
कंपनी ने Hero Super Splendor XTEC 2.0 को आधुनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,500 रुपये रखी गई है, जिससे यह एक लाख रुपये से कम बजट में बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है।
नई बाइक में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 72 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें Advanced Programmed Fuel Injection (APFI) तकनीक और i3S Idle Stop-Start System दिया गया है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है। वहीं Integrated Starter Generator (ISG) सिस्टम इंजन को अधिक स्मूद और शांत तरीके से स्टार्ट करने में मदद करता है।
डिजिटल फीचर्स और शानदार लुक
नई Super Splendor XTEC 2.0 को पहले से अधिक प्रीमियम लुक दिया गया है। इसमें ड्यूल-टोन बॉडी ग्राफिक्स, XTEC 2.0 बैजिंग, स्टिच्ड ड्यूल-टेक्सचर सीट और स्टाइलिश रिम टेप्स दिए गए हैं। यह बाइक Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown समेत पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जिसके जरिए कॉल अलर्ट, SMS नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल अलर्ट और फोन बैटरी स्टेटस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर, हैजर्ड लाइट्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और हैंडलबार माउंटेड इंजन किल स्विच जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।
ग्राहकों में दिखा खासा उत्साह
बेहतरीन माइलेज, आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत के कारण लॉन्चिंग के दौरान ग्राहकों में नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कंपनी का कहना है कि यह बाइक विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो रोजमर्रा की यात्रा के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक सुविधाओं वाली बाइक की तलाश में हैं।
विशाल ऑटो एजेंसी के ऑनर मनीष तलवार ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।