सिगरा में ‘रानीशा वाराणसी’ शोरूम का भव्य उद्घाटन, सिल्वर ज्वेलरी और निवेश का नया केंद्र बना आकर्षण
शोरूम के अधिष्ठाता शौर्य अग्रवाल ने बताया कि “रानीशा वाराणसी” का उद्देश्य ग्राहकों को प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी, आकर्षक गिफ्टिंग विकल्प और सुरक्षित निवेश के बेहतरीन अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
यहां 92.5% शुद्धता वाली स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध है, जिस पर 925 हॉलमार्क स्टैम्पिंग गुणवत्ता की गारंटी देती है। शोरूम में आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक कारीगरी का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है।
कलेक्शन में ब्राइडल, डेली वियर, ऑक्सीडाइज्ड, कंटेम्परेरी और टेंपल ज्वेलरी के साथ पुरुषों और बच्चों के लिए भी विशेष रेंज शामिल है। इसके अलावा 999.9 शुद्ध सिल्वर कॉइन्स, निवेश उत्पाद, प्रीमियम सिल्वर बर्तन और कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
त्योहारों, शादियों और विशेष अवसरों के लिए एक्सक्लूसिव गिफ्ट कलेक्शन इस शोरूम को और खास बनाता है। शौर्य अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य सिल्वर को न केवल आभूषण बल्कि एक सुरक्षित और समझदारी भरा निवेश विकल्प के रूप में स्थापित करना है।
यह नया शोरूम वाराणसी के ग्राहकों के लिए फैशन, गिफ्टिंग और निवेश का एक भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरेगा।