चिरईगांव क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकगीत गायक सुनील पाठक का हृदय घात से निधन

 

वाराणसी। चिरईगांव क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकगीत गायक सुनील पाठक का हृदय घात से निधन हो गया है।

इस दुखद समाचार से क्षेत्रीय कला प्रेमियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है।

नरायणपुर ग्रामसभा के निवासी सुनील पाठक ने अपने बचपन से ही कजरी, फगुआ, श्रावणी और देशभक्ति जैसे लोकगीतों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी आवाज़ और गीतों ने क्षेत्र के लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखा था।

उनकी मृत्यु से एक पीढ़ी और लोकगीत परंपरा का अंत सा महसूस हो रहा है।

आपको बता दें कि सुनील पाठक जी, भाजपा नेता और युवा समाजसेवी अवनीश पाठक के चाचा थे।

इस खबर से उनके परिवारजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोग, कलाकार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

 देवमणि त्रिपाठी, राहुल सोनी, मुक्ति मौर्य, विनीत चौबे, आशीष, अजय गौरव सहित अनेकों क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हम सभी सुनील पाठक जी के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।